बिहार

शांतिपूर्ण,सौहाद्रपूर्ण एवम सुरक्षित छठ पूजा के आयोजन :D M ‘ S P

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी / शांतिपूर्ण,सौहाद्रपूर्ण एवम सुरक्षित छठ पूजा के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवम पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपने संयुक्त आदेश के तहत जिले के महत्वपूर्ण 434 स्थानो पर 868 दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति किया है,साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त गश्तीदल एवम क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। सभी 21 प्रखंडो के लिए वरीय पदाधिकारियो को प्रखंडो का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

विधिव्यवस्था के आलोक में पूरे जिले को पाँच भागों में बांटकर अनुमंडल अधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदधिकारो को उसकी जबाबदेही दी गई है। समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गईं है,जिसका दूरभाष नंबर 06276-224425 एवं आपदा नियंत्रण कक्ष का नंबर 222576 है। छठ पर्व के अवसर पर संभावित भीड़ को नियंत्रण करने तथा छठ व्रतियों के आने-जाने में सुविधा के दृष्टिकोण से शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मार्गो एवं घाटों पर स्थाई रूप से विशेष व्यवस्था लागू किया गया है। छठ घाटों पर पटाखा छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 30एवं 31 अक्टूबर को सम्पूर्ण जिले में नाव परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। सभी छठ घाटों पर सादे लिबास में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। डीएम के निर्देश पर वरीय अधिकारियों ने आज अपने संबधित प्रखंडो के छठ घाट का अवलोकन भी किया एवम प्रशानिक तैयारियो का जायजा भी लिया।