राशिफलसंस्कृति

आज देशभर के विभिन्न हिस्सों में सूर्यग्रहण का नजारा दिखेगा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

25 अक्टूबर को देशभर के विभिन्न हिस्सों में सूर्यग्रहण का नजारा दिखेगा। बिहार और झारखंड में भी सूर्य ग्रहण का अद्भूत नजारा खगोलशास़्त्री और विद्यार्थी देख पाएंगे। रांची में सूर्यग्रहण शाम 4ः48बजे से 5ः15बजे तक दिखेगा। इसका सूतक काल 12 घंटे पहले से मान्य है। यानी सूतक काल 25 अक्टूबर की सुबह 4ः42 बजे से शुरू हो जाएगा, जो शाम 5ः22 बजे तक रहेगा। इस कारण इस दिन कोई भी पर्व नहीं मनाया जाएगा।ग्रस्तास्त खंड सूर्यग्रहण इस बार 25 अक्टूबर को ग्रस्ताखंड सूर्यग्रहण है।

 

सूर्यास्त तक ग्रहण होने के कारण इसे ग्रस्तास्त सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है। सूर्यग्रहण देश के कुछ पूर्वी राज्यों को छोड़कर सभी जगहों पर दिखेगा।विभिन्न राशि पर प्रभाव सूर्यग्रहण का प्रभाव विभिन्न राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। मेघ राशि में स्त्री पीड़ा, वृष में इच्छा पूर्ति, मिथुन में चिंता कारक, कर्क में व्यथा और कर्म में लक्ष्मी प्राप्ति का योग है। इसी तरह से कन्या राशि में क्षति, तुला में घात, वृश्चिक में हानि, धनु में लाभ, मकर में सुख, कुंभ में अपमान और मीन में कष्ट का प्रभाव है। अंडमान में बने निम्न दबाव के कारण इन दिनों साइक्लोन ‘सितरंग’ सक्रिय है। इसके कारण रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 25 -26 अक्टूबर को बादल छाये रहने हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस कारण से रांची समेत अन्य क्षेत्रों में लोग इस सूर्यग्रहण का नजारा देखने से वंचित रह सकते है।

मंदिरों के पट बंद रहेंगे ,सूर्यग्रहण के दौरान सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। शाम में स्नान-ध्यान के बाद पूजा-अर्चना होगी। सूर्य ग्रहण के कारण इस बार पांच दिनों की दिपावली और अन्य पर्व छह दिनों की होगी।

सूर्यग्रहण के दौरान सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। शाम में स्नान-ध्यान के बाद पूजा-अर्चना होगी। सूर्य ग्रहण के कारण इस बार पांच दिनों की दिपावली और अन्य पर्व छह दिनों की होगी।8नवंबर को खगरास चंद्र ग्रहण
इस वर्ष 8 नवंबर को खगरास चंद्रग्रहण है, जो भारत में दिखेगा। देशभर में शाम 5ः19बजे से इसका स्पर्श और 6ः19 बजे मोक्ष होगा। रांची में शाम 9ः19 बजे यह ग्रहण करेगा।