बिहारसंस्कृति

बिहार की लोकगायिका निशिता झा को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से मिला आर्थिक सहयोग

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना / बिहार की बेटी प्रसिद्ध लोकगायिका निशिता झा ने अपने कला के माध्यम से नई मुकाम हासिल की है। सीसीआरटी, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने इनकी हुनर को पहचान कर इन्हें पूरे दो वर्षों तक आर्थिक सहयोग दिया है जिसके जरिए यह अपने हुनर को और भी निखार सकेंगी। अपनी खुशी जाहिर करते हुए निशिता झा ने अपने सभी चाहनेवालों और बिहारवासिओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं बिहार की बेटी होने के नाते बिहार का नाम और ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती हूं। निशिता को यह सम्मान मिलने पर बिहार सहित देश भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। विदित हो कि निशिता झा ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपनी माताजी सविता झा की लोक गीतों को सुन कर प्रारम्भ किया। 8 वर्ष की आयु से इनकी संगीत की शिक्षा प्रारम्भ हुई। इनके पिता हरेंद्र कुमार झा संगीत के अच्छे जानकार हैं। डॉ. रंजना झा इनकी संगीत गुरु रहीं हैं जिनकी लोकगीतों को सुन – सुन कर निशिता बड़ी हुई हैं और आगे चल कर इनकी शिष्या बनने का सानिध्य प्राप्त हुआ।

संगीत में निशिता ने मगध विश्वविद्यालय से स्नातक , पटना विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर साथ ही प्रयाग संगीत समिति, इलाहबाद से प्रभाकर किया है। संगीत जगत में निशिता ने बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम किया है जो काफी सराहनीय रहा है।
निशिता झा ने बिहार दिवस, विद्यापति महोत्सव, वसंत उत्सव,अहिल्या महोत्सव, बौध महोत्सव, गुप्ताधाम महोत्सव, शेरशाहसुरी महोत्सव, जानकी महोत्सव जैसे अनेक सरकारी कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है।