बिहारसंस्कृति

भक्तों ने नम आंखों के साथ माँ आदिशक्ति की हुई विदाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संतोष कुमार की रिपोर्ट 

सुपौल/बिहार निर्मली अनुमंडल में विजयादशमी के मौके पर भक्तों ने नम आंखों के साथ माँ          आदिशक्ति को विदा किया। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों के अनुष्ठान के बाद कल जब माता के विदाई की बेला आई तो माँ  से दूर होने का गम कमोबेश हर भक्तों के अश्रुपूरित आंखेंं स्पष्ट बता रही थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने काफी मायूसी के साथ माता को विदा किया।विधिवत पूजन-अर्चन के बाद देवी प्रतिमाओं को तिलयूगा नदी के घाट पर विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। माता की विदाई के पूर्व भक्तों ने अंतिम दर्शन कर आरती उतारी। कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर महिलाओं ने भी मां भगवती की विदाई की।

WhatsApp Image 2022 10 06 at 11.03.17 AM भक्तों ने नम आंखों के साथ माँ आदिशक्ति की हुई विदाई

वहीं विजयादशमी उत्सव को लेकर पूरा शहर मां की अंतिम विदाई के दौरान उमड़ पड़ा। अश्रुपूरित भक्तों की आंखे अंतिम विदाई के दौरान माता से सुख-समृद्धि और निरोग रहने की कामना कर रही थी।

banner भक्तों ने नम आंखों के साथ माँ आदिशक्ति की हुई विदाईइधर माता भगवती की प्रतिमा के विसर्जन का दौर शहर के  सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से शुरू हुआ। जबकि  सार्वजनिक दुर्गा स्थान,  शहर के गांधी चौक स्थित बड़की दुर्गा मईया के नाम से प्रसिद्ध श्री श्री आदि दुर्गा मां की  प्रतिमा पारंपरिक रूप से भक्तों के कंधों पर निकली जाने की परंपरा वर्षो से है। प्रतिमा को कंधे पर लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी आतुर दिखी कि हजारों की संख्या के बीच हर भक्त बगैर किसी की परवाह किए भीड़ में घुस कर कंधा पर लेने के उतारू था। सार्वजनिक दुर्गा स्थान की प्रतिमा लेकर श्रद्धालु मुख्य बाजार से होते स्टेशन रोड का भ्रमण करते हुए तिलयुगा नदी पहुंचे और गमगीन होकर विसर्जन किया ।

Advertisment भक्तों ने नम आंखों के साथ माँ आदिशक्ति की हुई विदाईनिर्मली स्टेशन रोड काली मंदिर में बने मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हुआ का विसर्जन हुआ उनके साथ ही निर्मली में लगभग पांच जगह मां भगवती की पूजा की जाती है जिसने 3 सार्वजानिक दुर्गा मंदिर स्थानों पर बाकी 2 स्थानों  पर व्यक्तिगत तौर पर लोग अपने घरों में पूजा मां भगवती की प्रतिमा बनाकर धूमधाम से करते कई वर्षों से आ रहे हैं।
इस मौके पर निर्मली में प्रशासन का भरपूर पूजा समिति को सहयोग दिया और किसी प्रकार की घटना ना घटे जिसके लेकर पुलिस मुस्तैद नजर आए। मौके पर अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ,सर्किल इंस्पेक्टर के. के. माझी , थानाध्यक्ष पंकज कुमार, अपने दल बल के साथ मुस्तैद नजर आए  ।  मूर्ति विसर्जन दौरान पुलिस आगे आगे  को  भीड़  को खाली कराकर मूर्ति विसर्जन में मूर्ति विसर्जन में भरपूर सहयोग दिया।