बिहार

शिक्षिका के असामयिक निधन पर शोक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव

 

मधुबनी /लदनियां प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनियां पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बेंगाटोल में कार्यरत शिक्षिका अनीता यादव  ( 36) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह कैंसर से प्रभावित थी। उनका निधन नेपाल स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान हो गया। गुरुवार की सुबह उनका शव उनके गांव बेंगाटोल लाया गया। लाश पहुचते ही उनके अंतिम दर्शन करने  लोगों की भीड़ लग गई।

उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक प्रकट करने वालो में हरिनारायण यादव, सरोज यादव, शिक्षक सूर्यनाथ यादव, राजदेव यादव, सुनील कुमार पासवान, अमलेश रंजन, लालबिहारी प्रसाद वर्मा,परमेश्वर यादव, प्रेमनाथ गोसाई, चंदन कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।

लोगों ने उनकी आत्मा की चिर शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की है।