बिहार

सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News desk

बिहार विधान परिषद् सभापति  देवेश चंद्र ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जिस प्रकार देवी दुर्गा ने ब्रह्मा, विष्णु और शंकर की शक्तियों को इकट्ठा करके दुष्ट राक्षस महिषासुर का नष्ट किया था, उसी प्रकार हम अपनी बुराइयों पर विजय प्राप्त करके मनुष्यता का बढ़ावा दे सकते हैं। हर पर्व या त्यौहार का मनुष्य के जीवन में अपना विशेष महत्व होता है क्योंकि इससे ना केवल विशेष प्रकार के आनंद की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में उत्साह एवं नव ऊर्जा का संचार भी होता है। दुर्गा पूजा भी एक ऐसा ही पर्व है, जो हमारे जीवन में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।