Uncategorizedबिहार

दूरदर्शन(डीडी न्यूज/डीडी बिहार) के साथ सुभाष सिंह यादव के चार वर्ष पूर्ण और पंचम वर्ष में प्रवेश

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

मधुबनी(बिहार )भारत सरकार के सार्वजनिक लोकसेवा प्रसारक दूरदर्शन के साथ जुड़े सुभाष सिंह यादव के चार वर्ष पूर्ण हो गया है और अब उनकी यह यात्रा पाँचवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। केंद्रीय सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अंतर्गत स्वायत्त इकाई प्रसार भारती के दृश्य-श्रव्य प्रसारण अनुभाग के दूरदर्शन समाचार के साथ वे 01 अक्टूबर 2018 से डिस्ट्रिक्ट स्ट्रिंगर के रूप में जुड़े हुए हैं और बीते 30 सितंबर को वे एक ओलंपिक वर्ष यानि चार वर्ष पूर्ण किये हैं और यह भारत में समाचार प्रसारण से जुड़े प्रारंभिक और गौरवशाली संस्थान के साथ यह यात्रा अनवरत जारी है और पंचम वर्ष में प्रवेश कर गई है।

सुभाष सिंह यादव दूरदर्शन (डीडी न्यूज/डीडी बिहार) के मधुबनी जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं और जिले में उनके सहकर्मी पंकज कुमार मिश्र हैं। सुभाष सिंह यादव के साथ इस ऐतिहासिक संस्थान के साथ जुड़े होने के मामले में एक रिकॉर्ड भी है। वे बिहार में दूरदर्शन(डीडी न्यूज) और/या आकाशवाणी(ऑल इंडिया रेडियो) से जुड़े 80 से अधिक स्ट्रिंगर्स और/या पीटीसी में से सबसे कम उम्र के हैं और इस मामले में यह रिकॉर्ड आज नहीं बना है बल्कि पिछले चार वर्षों से यानि चैनल के साथ जुड़ने के समय से ही है। बिहार में दूरदर्शन (डीडी न्यूज बिहार) के संवाददाताओं में से 30 वर्ष से कम उम्र के एकमात्र संवाददाता वही हैं। दूरदर्शन के साथ जुड़ने के लिए न्यूनतम आवश्यक 24 वर्ष की उम्र में ही उनका चयन इस संस्थान के लिए हुआ था और इस अनुसार पिछले चार वर्षों से दूरदर्शन(डीडी बिहार न्यूज) के वे सबसे कम उम्र के स्ट्रिंगर/रिपोर्टर हैं। वे दूरदर्शन के पटना केन्द्र को रिपोर्ट करते हैं और मधुबनी जिला के इतिहास में भी इस संस्थान के साथ जुड़ने वाले सबसे कम उम्र के रिपोर्टर हैं। वे जिले के जयनगर अनुमंडल से हाल के दशकों में दूरदर्शन के साथ जुड़ने वाले पहले व्यक्ति हैं।

मूलरूप से जयनगर प्रखण्ड के बेलही ग्राम निवासी सुभाष सिंह यादव पिछले लगभग एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और राजधानी पटना में पढ़ाई के दौरान 2013 में संघ प्रवाह पत्रिका के साथ तत्कालीन सम्पादक स्व. शिव कुमार मिश्र के निर्देशन में नियमित पत्रकारिता की शुरूआत किये थे।

Advertisment दूरदर्शन(डीडी न्यूज/डीडी बिहार) के साथ सुभाष सिंह यादव के चार वर्ष पूर्ण और पंचम वर्ष में प्रवेशपाटलिपुत्र में तीन वर्षों तक पत्रकारिता के पश्चात् 2016 से वे जयनगर की पत्रकारिता में सक्रिय हुए और जयनगर न्यूज के संस्थापक-संपादक बने फिर 2017 में दूरदर्शन के लिए आवेदन के साथ ही जिले की पत्रकारिता में सत्य के साथ संवाद के माध्यम से सेवा को ध्येय बनाकर आगे बढ़ते रहे। निरंतर बढ़ते हुए यह यात्रा अब चार वर्षों की हो गई है। पत्रकारिता के साथ ही वे पत्रकारों के हित में न्याय हेतु पत्रकार संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ से जुड़कर आवाज बुलंद करते रहे हैं और आरटीआई के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे अन्य कई सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, थिंक टैंक संगठनों जैसे विराट हिंदुस्तान संग इत्यादि में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्री सुभाष को अबतक की उनकी संघर्ष और सफलता हेतु कई अवसर पर सम्मानित किया जा चुका है और दूरदर्शन जैसे विश्वविख्यात मीडिया संस्थान के साथ चार वर्ष पूर्ण होने पर शुभचिंतक, साहित्यकर, पत्रकार, आरटीआई एक्टिविस्ट, राजनेता, बुद्धिजीवी एवं अन्य लोग उन्हें ब