बिहार

दूसरीबार लगातार राजद प्रखंड अध्यक्ष बने झमेली राम

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड राजद अध्यक्ष व जिला डेलीगेट के चुनाव को स्थानीय लक्ष्मी नारायण मंदिर के परिसर में राजद के पंचायत अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की बैठक झमेली राम की अध्यक्षता में हुई।

adverti office दूसरीबार लगातार राजद प्रखंड अध्यक्ष बने झमेली रामपूर्व विधायक प्रो. उमा कांत यादव, प्रखंड राजद निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह व सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनन्त लाल साह के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें झमेली राम को लगातार दूसरीबार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया।

IMG 20220909 WA0109 दूसरीबार लगातार राजद प्रखंड अध्यक्ष बने झमेली राम

उक्त बैठक में सभी पंद्रह पंचायतों के अध्यक्ष, डेलीगेट, पूर्व जिप सदस्य नवल किशोर यादव, पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव, पूर्व उप प्रमुख मनोज कुमार यादव, पूर्व मुखिया राहुल मंडल, पूर्व पंसस राम कुमार यादव, विन्देश्वर भंडारी, अमर बहादुर कामत, मुखिया नवीन कुमार यादव, अजय कुमार साह, सरोज यादव, हरिनारायण यादव, बेचन मंडल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।