बिहार

भूजलस्तर ,चापाकलों की स्थिति, सिंचाई के साधनों तैयारियों : D M

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

मधुबनी /जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने वर्चुअल माध्यम से बैठक कर जिले में अब तक वर्षापात की स्थिति, भूजलस्तर ,चापाकलों की स्थिति, सिंचाई के साधनों, संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों आदि को लेकर विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से सभी जिला स्तरीय ,अनुमंडल एवम प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर सर्वप्रथम जिले में वर्षापात की वर्तमान स्थिति,बिचड़ा आच्छादन,धान की रोपनी आदि को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी से वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त किया।
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक 96 प्रतिशत बिचड़ा आच्छादन हो चुका है, ओंर अभी तक 65 प्रतिशत धान की रोपनी हुई है। नहरों से पानी की आपूर्ति हो रही है। परंतु हमे हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के उपस्थित अभियंताओं को निर्देश दिया की जिन-जिन क्षेत्रों में नहर की व्यवस्था है। वहाँ नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुचाये,उन्होंने नलकूप विभाग को भी निर्देश दिया कि सभी बंद पड़े नलकुपो को अविलंब चालू करवाये। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को भी निर्देश दिया कि आकस्मिक फसल योजना की भी पूरी तैयारी कर ले,ताकि अगर सूखे की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसका लाभ लिया जा सके।

ladniya OK भूजलस्तर ,चापाकलों की स्थिति, सिंचाई के साधनों तैयारियों : D M  वर्तमान में सभी महत्त्वपूर्ण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। उन्होंने निर्देश दिया तटबन्धों की 24 घंटे निगरानी भी करते रहे। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि मानसून की वर्षा कभी भी जिले को प्रभावित कर सकती है।

news भूजलस्तर ,चापाकलों की स्थिति, सिंचाई के साधनों तैयारियों : D M एवं कभी भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।इसलिये सभी संबधित पदाधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड में ही रहे। जिले के सभी चिन्हित शरण स्थलों में स्वच्छ पेय जल की आपूर्ति सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे।