Uncategorizedबिहार

बिहार में बनेगा अब पॉलीथिन से सड़कें :अनील कुमार शर्मा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

बिहार /फतुहा सड़क के निर्माण में लगभग 10 टन अलकतरा की खपत होती है। ऐसे में इतनी लंबी सड़क के निर्माण में 13 से 15 टन प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे प्रदेश के सभी निकायों में सड़क के निर्माण में डंप प्लास्टिक और पॉलिथीन का पूरी तरह से खत्म होगा। बताया जाता है कि प्लास्टिक और पॉलिथीन को छोटे-छोटे टुकड़ा करके गिट्टी के साथ मिक्स कर दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलकतरा में 12 फीट चौड़ी और 1 किलोमीटर लंबी सड़क पर निर्माण 1.25 करोड़ रुपए खर्च होता है।

ladniya OK बिहार में बनेगा अब पॉलीथिन से सड़कें :अनील कुमार शर्मा जिसकी उम्र मेंटेनेंस के साथ तीन  से पांच साल होती है ऐसे में इतनी लंबी और चौड़ी प्लास्टिक और पॉलिथीन की सड़क निर्माण में 36लाख रुपए खर्च होगा और उसकी उम्र लगभग दस से बारह वर्ष होगी इसके साथ ही प्लास्टिक और पॉलिथीन की सड़कों के फ्लैक्सिबल होने से जल जमाव , भारी वाहनों की ट्रैफिक से खराबी, एक्सीडेंट के दौरान लगने वाले गंभीर चोट से भी निजात मिलेगा। बिहार के 259 निकायों में लगभग 17हजार टन प्लास्टिक और पॉलिथीन डंप है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगने के बाद भी हर महीने 8 से 11 टन प्लास्टिक और पॉलिथीन कचरा के रूप में निकलता है।

news बिहार में बनेगा अब पॉलीथिन से सड़कें :अनील कुमार शर्माऐसे में यदि प्लास्टिक और पॉलिथीन पर पूरी तरह से रोक लगने के बाद भी डंफ कचरे के निस्तारण में 3 साल का वक्त लगेगा हालांकि नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से बनाई गई सभी योजनाओं को लागू कर दिया जाए जो 6 महीने में प्लास्टिक, पॉलिथीन समाप्त हो जाएगा।दो साल पहले से ही प्लास्टिक की सड़क,इंट, गमला सहित अन्य चीजों को इस्तेमाल करने की योजना बनी लेकिन अभी तक करीब 1 कैरी वैग और खिलौना की बन सका है। सबसे बड़ी विशेषता है कि सड़क निर्माण में प्लास्टिक उपयोग से ‌प्रदुषन में कमी आएगी साथ ही ख़र्च में भी बचत होगी।