बिहार

झारखंड में फिर कोरोना तेजी से पसार रहा है पाँव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट : सतेन्द्र सिंह

धनबाद / स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आंकड़े के मुताबिक एक्टिव मामले 1000 से अधिक हो गये हैं। लगातार नये केस मिल रहे हैं। सबसे अधिक मामले राजधानी रांची में दर्ज किये गये हैं। कोरोना से 16 जुलाई को दो लोगों की मौत भी हो गई।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक पूरे राज्‍य से शनिवार को 190 नये मामले मिले। बोकारो और पूर्वी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत हो गई। सबसे अधिक मामले देवघर, पूर्वी सिंहभूम और रांची से मिले।

3 copy झारखंड में फिर कोरोना तेजी से पसार रहा है पाँव

विभाग के अनुसार राजधानी रांची में 16 जुलाई को 84 नये मरीज मिले। इलाज के बाद 39 मरीजों को डिस्‍चार्ज किया गया। इसके साथ ही यहां एक्टिव मरीजों की संख्‍या 444 हो गई है।
अब तक पॉजिटिव केस 1,14,835 हो गये हैं।

डॉक्‍टरों के मुताबिक कोरोना के फिर से सक्रिय होने को लेकर लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। उन्‍होंने लोगों को सलाह दी है कि सार्वजनिक जगहों पर मास्‍क का उपयोग जरूर करें। इधर-उधर नहीं थूंके। बच्‍चों और बूढ़ों का खास ख्‍याल रखें। समय पर कोरोना का टीका जरूर लें।