बिहार

राष्ट्रीय लोजपा ने जिला प्रभारियों की सूची जारी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने आज बिहार के 38 जिलों में जिला प्रभारियों की सूची जारी की। सभी जिला प्रभारियों की सूची प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी करते हुए बिहार पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रिंस राज ने राज्य के सभी जिलों में संगठन के ढांचे को मजबूत बनाने तथा पंचायत स्तर तक पार्टी के विस्तार तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने हेतु जिला प्रभारियों का मनोनयन किया है। पूर्व विधायक बनवारी राम को गया जिला का प्रभारी, नरेश पासवान को बगहा, अजय कुमार सिंह को मोतिहारी, सुधीर ओझा को सीतामढ़ी तथा शिवहर, बिजुल सिंह को गोपालगंज तथा सिवान, कामेश्वर सिंह को सारण, संजीव रंजन उर्फ बिटटू गुप्ता को मुजफ्फरपुर, प्रमोद सिंह को दरभंगा तथा समस्तीपुर, ई0 विजय कुमार सिंह को बेगूसराय एवं खगड़िया, रणविजय चैरसिया को पश्चिम चम्पारण(बेतिया) एवं, महेशचन्द्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह को सुपौल, कपिलदेव यादव को सहरसा एवं मधेपुरा, चन्दन सिंह को अररिया, माधव सिंह को किशनगंज, रंजीत कुमार(मुखिया) को कटिहार, आशुतोष कुमार पासवान को नौगछिया, रामशीष सिंह को भागलपुर एंव बांका, राघवेन्द्र भारती को लखीसराय एवं शेखपुरा, रंजीत पासवान को मुंगेर, हरिओम गुडडू को नालन्दा, डाॅ0 मधुकर को नवादा, अतुल कुमार सिंह को औरंगाबाद, मुंगेरी पासवान को आरा(भोजपुर), तपेश्वर पासवान को जहानाबाद, कृष्ण बिहारी सिंह उर्फ तेजनारायण यादव को बक्सर एवं कैमूर, शिवनाथ पासवान को रोहतास(सासाराम), नन्दकिशोर केसरी को पूर्णिया, राधाकान्त पासवान को मधुबनी, सत्येन्द्र पासवान को अरवल का जिला प्रभारी बनाया गया है। पटना एवं जमुई जिला को विशेष परिस्थिति में प्रधान महासचिव केशव सिंह एवं वरीय उपाध्यक्ष महताब आलम संयुक्त रूप से प्रभार देखेगें