बिहार

ध्रुवनारायण महतो बने प्रखंड वैश्य संघ के अध्यक्ष

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनिया प्रखंड के  सामुदायिक भवन के सभाकक्ष में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय वैश्य समाज के लोगों की बैठक रामचंद्र साह की अध्यक्षता में हुई। संचालन तुलसी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित था। संघ के गठन को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में पदाधिकारियों का चुनाव करने से पहले उपस्थित लोगों ने पूर्व जिप सदस्य व वैश्य नेता दोरिक पूर्वे की देखरेख में स्व. महासेठ के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। बाद में सभी लोगों ने संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया।

01 copy ध्रुवनारायण महतो बने प्रखंड वैश्य संघ के अध्यक्षध्रुपनारायण महतो को प्रखंड अध्यक्ष, गोपाल प्रसाद व संतोष कुमार साह को सचिव, हीरा चौधरी व दीपनारायण साह को उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष, कुणाल कुमार चौधरी को युवा अध्यक्ष बनाया गया। संरक्षण समिति का भी गठन किया गया।

मौके पर दोरिक पूर्वे, रवीन्द्र साह, कुणाल कुमार चौधरी, शंकर प्रसाद साह, परिमल चौधरी, दीपनारायण साह, विनोद कुमार महासेठ, वैद्यनाथ चौधरी, ध्रुवनारायण महतो, रामदेव चौधरी, अरुण चौधरी, कौशल किशोर, इन्द्रदेव नायक, रमेश साह, कपिल नायक समेत सैकड़ों लोग थे।