बिहार

लालू यादव की गंभीर स्थिति चिंता का विषय : रेणु देवी (उप मुख्यमंत्री))

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

पटना/ लंबे समय से बीमार चल रहे लालू प्रसाद यादव की गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मीडिया से बात करते हुए रेणु देवी ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार उनके ईलाज की समुचित व्यवस्था करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि लालू जी शीघ्र स्वस्थ होकर परिवार और शुभचिंतकों के सानिध्य का सुख लेंगे।