बिहार

नहीं बनी खाजेडीह-लदनियां की टूलेन सड़क

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

टूलेन सड़क का दर्जा प्राप्त खाजेडीह-लदनियां की सड़क के निर्माण की गति धीमी है। दो वर्षों से इसका निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य खाजेडीह से गोदाम टोल तक पहुंचा है, जिसकी लम्बाई लगभग चार किलोमीटर होगी। शेष बची तीन किलोमीटर सड़क, जो लदनियां प्रखंड मुख्यालय जाती है, अधूरी पड़ी है। दो किलोमीटर में बिछी गिट्टी लोगों के कष्ट का कारण बन गई है। लोग तेनुआही वाया लदनियां जाते हैं, जिस कारण दो कीलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। महथा से लदनियां की सड़क को संवेदक ने अभी तक टच नहीं किया है, टूटी पड़ी है। टूटी सड़क पर जमा पानी व कीचड़ के कारण लोग टोले मोहल्ले की गलियों से गुजरना पसन्द करते हैं। निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी के जिम्मे है। इसी तरह खाजेडीह से सलखनियां जाने वाली सड़क स्थित गिधवास गांव में निर्माण कार्य लंबित है।
योजनाओं को पूर्ण करने की निर्धारित समयसीमा समाप्त हो चुकी है। सड़कों की इन समस्याओं को लेकर नेता विष्णुदेव भंडारी ने सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया है, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।