Uncategorized

पंचायतों में उत्सव एवम उत्साह के वातावरण में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

मधुबनी /आजादी के अमृत महोत्सव एवं राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर आज जिले के सभी पंचायतों में उत्सव एवम उत्साह के वातावरण में मनाया गया पंचायतीराज दिवस। जिलाधिकारी अमित कुमार के निर्देश पर आज जिले के सभी 388 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल माध्यम से मुखातिब हुए,वहीं आज आयोजित इस विशेष ग्राम सभा के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने पंचायतों के हित में कई विकासात्मक योजनाओं के पहल के लिए चर्चा भी की। ग्राम सभा मे सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। जिलाधिकारी अमित कुमार ने पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित समस्त जिलेवासियों को पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं भी दी है।

IMG 20220424 WA0117 पंचायतों में उत्सव एवम उत्साह के वातावरण में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवसबिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06276-224445 पर जरूर दे। आपकी पहचान* गोपनीय रखी जायेगी।

चमकी से डरे नही,बल्कि सावधानी बरतें,लक्षण महसूस होते ही तुरंत बच्चे को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाए।