शिक्षासंस्कृतिस्वास्थ्य

मनुष्य संस्कार के हिसाब से समस्या का समाधान करते हैं : देवेन्द्र आर्य

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/लदनियां  प्रखंड के भगवती पुर गांव में आयोजित भगवत महापुराण साप्ताहिक कथा प्रवचन के चौथे दिन आचार्य देवेन्द्र आर्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सबके जीवन में समस्या आती है, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा सबकी अलग-अलग होती है। एक ही प्रकार की समस्या किसी के लिए सहज होती है, तो किसी के लिए कठिन। ऐसा होना स्वाभाविक है, जो जन्म जन्मांतर से प्राप्त संस्कार पर निर्भर करता है। किसी भी समस्या को सहज समझने का संस्कार मनुष्य को ईश्वर की कृपा से प्राप्त होता है। उन्होंने लोगों से कहा कि इसके लिए ईश्वर का कृपापात्र होना पड़ता है, जो समर्पन से सहज संभव है।
IMG 20220417 WA0118 मनुष्य संस्कार के हिसाब से समस्या का समाधान करते हैं : देवेन्द्र आर्ययज्ञकर्ता अमरनाथ यादव ने बताया कि मनोकामना की पूर्ति के बाद उसने भगवान भागवत की कथा सुनने का संकल्प लिया था, जो ईश्वर की कृपा से संभव हो सका है।
प्रवचन स्थल पर रामाशीष यादव, रामविलास यादव, रामनाथ यादव, रामदुलार यादव, देवचन्द्र यादव, रवीन, प्रवीण, कमलेश, मिथिलेश, लालू, शिवम समेत दर्जनों महिला व पुरूष श्रद्धालुजन थे।