बिहार

खाजेडीह के इन्टर कॉलेज के अवकाशप्राप्त कर्मियों की हुई सामूहिक विदाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

Madhubani /खाजेडीह स्थित इन्टर कॉलेज परिसर में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में सात शिक्षक, पांच लिपिक व पांच चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की सामूहिक विदाई दोपटा व अंगवस्त्र के साथ की गई। इन कर्मियों में प्रो. सत्यनारायण सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, प्रो. सदरे आलम, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. उमर अली, प्रो. ध्यानी सिंह, प्रो. रामाशीष सिंह, लिपिक अशोक कुमार वर्मा, उतीमलाल सिंह, कामेश्वर सिंह, उमाशंकर सिंह, इलाही बक्श, आदेशपाल शिवकुमार महतो, धनिकलाल महतो, हुसुमलाल पासवान, कपिलेश्वर झा व भरत महतो शामिल हैं।

IMG 20220221 WA0101 खाजेडीह के इन्टर कॉलेज के अवकाशप्राप्त कर्मियों की हुई सामूहिक विदाईसंस्थापक सह कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. धनेश्वर प्रसाद सिंह ने इन कर्मियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने की कामना की। उन्होंने शिक्षक को 15000, लिपिक को 12000 व चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को 10,000 के चेक दिये। पूर्व प्राचार्य प्रो. भागवत ठाकुर ने कहा कि इनके अनवरत सहयोग से कॉलेज का निरन्तर विकास संभव हो सका। डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि अवकाशप्राप्त कर्मियों को सम्मानित करना एक स्वस्थ परम्परा है, जिसका निर्वाह होते रहना चाहिए। मौके पर डॉ. विनय कुमार सिंह, प्रो. रामकुमार सिंह, प्रो. शिवकुमार सुमन, डॉ. अरुण कुमार कर्ण, प्रो. महेन्द्र सिंह, प्रो. विजय प्रकाश, प्रो. ऋतु कुमारी, प्रो. अनीता कुमारी, अमरेश कुमार समेत अन्य सभी कर्मी थे।