Uncategorized

नहीं रहे पत्रकार हरिश्चन्द्र यादव के ज्येष्ठ भ्राताश्री लोक गायक अवकाशप्राप्त शिक्षक 72 वर्षीय अधिकारी यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के बेलाही गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक अधिकारी यादव का निधन बुधवार की देर रात हो गया। वे 72 वर्ष के थे।
उनके निधन पर लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक मीना कामत, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, संस्कृत शिक्षाबोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयनारायण यादव, जिप सदस्य झमेली राम, रामाशीष पासवान, विष्णुदेव भंडारी, शिक्षक राजेन्द्र यादव, भगवान प्रसाद यादव, मिश्रीलाल यादव, डॉ. लालबाबू साह, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. हरिश्चन्द्र यादव, राजकुमार यादव, रासुन्दर यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, प्रमुख प्रमिला देवी, सत्यनारायण साफी, गंगाराम राय, योगेन्द्र नारायण सिंह, सुनील पासवान, कारी ठाकुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष, जगदीश  ठाकुर, प्रेमनाथ गोसाईं, मधुकान्त सिंह, रामकुमार यादव, मुखिया अरुण कुमार यादव, सत्यदेव सिंह, राधेप्रसाद सिंह, वीरेन्द्र पासवान, अमलेश रंजन, दिनश कुमार, नवीन कुमार, विपिन कुमार, आशीष झा,राम दुलार यादव, संपादक व  सुनीता कुमारी,उप संपादक (बिहार हलचल न्यूज़) समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं।
लोगों ने कहा कि वे उत्कृष्ट लोकगीत के रचयिता, सामाजिक-राजनीतिक चिंतक व प्रखर शिक्षाविद थे। हिन्दी, मैथिली व भोजपुरी में उन्होंने सैकड़ों लोकगीत की रचनाएं की थीं। लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।