बिहारशिक्षा

प्रभारी प्राचार्य रघुवंश प्रसाद के द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता वितीय घोटाला, अबैध तरीके से निजी परिवार की नियुक्ति को लेकर जाँच की मांग

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

फतुहा(पटना)में स्थित संत कबीर महन्थ विद्यानंद दास महाविद्यालय में बर्तमान प्रभारी प्राचार्य रघुवंश प्रसाद के द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता वितीय घोटाला, अबैध तरीके से निजी परिवार की नियुक्ति को लेकर जाँच कार्य चल रहा है।कॉलेज के सम्बंध में लिखित शिकायत कॉलेज कर्मचारी यूनियन संघ और सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा महामहिम राज्यपाल बिहार, मुख्यमंत्री बिहार, कुलपति पाटलिपुत्रा विश्विद्यालय से लेकर तदर्थ समिति के अध्यक्ष, सचिव सभी को अवगत कराया गया है।

लेकिन विश्विद्यालय के कुछ अधिकारी रजिस्ट्रार जितेंद्र सिंह और कॉलेज के यूआर प्रो ललन प्रसाद की मिलीभगत के कारण बर्तमान प्रभारी प्राचार्य रघुवंश प्रसाद लगातार शिक्षकों को और कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं।गाली गलौज से लेकर धमकी तक दे रहे हैं, अबैध तरीके से नियुक्त कर्मचारियों और शिक्षकों को वेतन भी भुगतान कर रहे हैं।

पूर्व में गबन और सरकारी राशि का भी कोई हिसाब किताब नहीं दे रहे हैं, कुलपति के निर्देशों को ताक पर रखकर अपना मनमानी करने पर तुले हुए हैं।तदर्थ कमिटी की बैठक भी नहीं बुला रहे हैं। इस प्रभारी प्राचार्य के रहते कॉलेज कभी भी विकाश नहीं कर सकता। बर्तमान प्रभारी प्राचार्य को विश्विद्यालय द्वारा यह भी प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है कि इस योग्य है या नहीं, फतुहा के आम बुद्धिजीवियों की मांग है कि इन्हें पदमुक्त किया जाय और इनके कार्यकाल अवधि की जाँच करायी जाय ताकि पता चल सके कि इस में कितनी राशि का घोटाला हुआ है।

प्रभारी प्राचार्य रघुवंश प्रसाद द्वारा कॉलेज को निजी संपत्ति समझकर लूटने के लिए छोड़ दिया गया है, महामहिम राज्यपाल बिहार और कुलपति महोदय इसकी निष्पक्ष जांच करायें और यहाँ के एक मात्र शिक्षण संस्थान को बचायें।