मधुबनी जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार किसानों को नहीं होगी खाद की कमी 30,966.027 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई संपर्क नंबर जारी
न्यूज डेस्क
मधुबनी जिले में वर्तमान रबी मौसम के दौरान किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला पदाधिकारी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा किसानों को निर्धारित दर पर सुगमतापूर्वक खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। iFMS पोर्टल के अनुसार जिले में विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का कुल उपलब्ध स्टॉक 30,966.027 मीट्रिक टन (MT) है। उपलब्ध भंडार को देखते हुए जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है।
जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि रबी मौसम में किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उर्वरक वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष टीम गठित कर सतत निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उर्वरक की जमाखोरी, कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री अथवा कृत्रिम किल्लत उत्पन्न करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा है कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी क्षेत्र में सक्रिय रहकर उर्वरक की उपलब्धता, वितरण एवं बिक्री व्यवस्था पर सतत निगरानी रखें। सभी अधिकृत उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य एवं नियमानुसार किसानों को खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
उर्वरकवार उपलब्ध स्टॉक
iFMS पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में उर्वरकों का भंडार निम्नवत है—
यूरिया (Urea) – 19,744.544 मीट्रिक टन।
एनपीकेएस (NPKS) – 4,312.473 मीट्रिक टन।
डीएपी (DAP) – 3,961.820 मीट्रिक टन।
एमओपी (MOP) – 1,888.965 मीट्रिक टन।
एसएसपी (SSP) – 1,022.625 मीट्रिक टन।
FSAS के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
किसानों की सुविधा एवं उर्वरक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से Fertilizer Sales Application System (FSAS) के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। किसान इस ऐप अथवा पोर्टल के माध्यम से अपनी आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के उपरांत प्राप्त QR कोड को नजदीकी अधिकृत उर्वरक विक्रेता के यहां स्कैन कराकर निर्धारित मूल्य पर खाद प्राप्त कर सकते हैं।
इस व्यवस्था से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता आयी है तथा किसानों को खाद की उपलब्धता एवं खरीदारी में सहूलियत हो रही है। किसानों को अनावश्यक रूप से दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है।
फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को मिलेगी प्राथमिक सुविधा
उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया में फार्मर रजिस्ट्री का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, उन्हें किसान आईडी के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने में आसानी होगी। वहीं, जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी पूरी नहीं हुई है, उन्हें टियर-2 एवं टियर-3 श्रेणी के प्रावधानों के तहत अपनी भूमि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। किसानों से अपील है कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री एवं आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें, ताकि उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला से प्रखंड स्तर तक नियंत्रण कक्ष गठित
उर्वरक की उपलब्धता, वितरण, मूल्य एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर उर्वरक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। किसान खाद की अनुपलब्धता, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली, कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अन्य किसी समस्या की शिकायत संबंधित नियंत्रण कक्ष में दर्ज करा सकते हैं।
जिला स्तरीय
नियंत्रण कक्ष के नंबर: 9031646881, 9031646887, 7903277027।
अनुमंडल स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर:
मधुबनी सदर – 9031646813, 9065410645
बेनीपट्टी – 9031646815, 9934533444
फुलपरास – 9031646817, 6209255458
झंझारपुर – 9031646814, 9431050396
जयनगर – 9031646816, 7704987495
प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर (सभी 21 प्रखंड):
अंधराठाढ़ी – 9031646828
बाबूबरही – 9031646829
बासोपट्टी – 9031646830
बेनीपट्टी – 9031646831
बिस्फी – 9031646832
घोघरडीहा – 9031646833
हरलाखी – 9031646834
जयनगर – 9031646835
झंझारपुर – 9031646836
कलुआही – 9031646837
खजौली – 9031646838
लदनियां – 9031646839
लखनौर – 9031646841
खुटौना – 9031646842
लौकही – 9031646843
मधेपुर – 9031646844
मधवापुर – 9031646845
पंडौल (BAO) – 9031646847
फुलपरास – 9031646848
रहिका – 9031646849
राजनगर – 9031646850
जिलाधिकारी की किसानों से अपील
जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की अफवाह अथवा अनावश्यक चिंता से बचें। जिले में रबी मौसम के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक की खरीदारी करें तथा अधिकृत विक्रेताओं से निर्धारित दर पर ही खाद प्राप्त करें। उर्वरक खरीदते समय निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें और जहां संभव हो, FSAS के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग एवं QR कोड की सुविधा का लाभ उठाएं।
उन्होंने किसानों से यह भी अपील की है कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की मांग करता है, खाद देने से इनकार करता है, अनावश्यक रूप से अन्य सामग्री खरीदने का दबाव बनाता है अथवा उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल जिला, अनुमंडल अथवा संबंधित प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष में करें।
जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह एवं किसान हितैषी बनाए रखने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि रबी मौसम में प्रत्येक जरूरतमंद किसान को समय पर, पर्याप्त मात्रा में एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो तथा खेती-किसानी के कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

