बिहार

जनता के दरबार मे D M कार्यक्रम में कई मामलों का हुआ सुनवाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित “जनता के दरबार मे जिलाधिकारी” कार्यक्रम में आये 135 से अधिक परिवादियों से मिलकर उनकी समस्यायों को सुना, जिसमें कई मामलों में स्वयं सबंधित पदाधिकारियो से दूरभाष पर बात कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया,शेष आवेदनों को संबधित विभाग के पदाधिकारियो को ससमय निष्पादन को लेकर अग्रसारित कर कृत करवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया।

प्राप्त शिकायतों में भूमि अतिक्रमण , भूमि विवाद,नल-जल योजना,आपसी विवाद,जनवितरण आदि से संबधित मामले सबसे अधिक पाए गए। इसके अतिरिक्त समजिक सुरक्षा योजना, बाल विकास परियोजना,शिक्षा सहित अन्य कार्यालय में लंबित मामले भी प्राप्त हुए।

शिकायत कर्त्ता- दुलारचंद कुमार, पिता-श्री सिताराम यादव, ग्राम-तेनुआही, पो0- कुमरखत, प्रखण्ड-लदनियाँ के निवासी ने ग्राम पंचायत कुमरखत पश्चिमी में SLWM योजना अन्तर्गत स्वच्छता पर्यवेक्षक का चयन विभागीय निर्देशानुसार नहीं करने से संबंधित शिकायत किया।
प्रखण्ड-रहिका के तिकल चौक निवासी के योगेन्द्र ने जमीनी* *विवाद से संबंधित शिकायत किया की अपने घर के लिए आने जाने वाले रास्ते का वहां के स्थायी दंबग द्वारा रास्ता बन्द कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने न केवल आए हुए परिवादियों की समस्याओं को सुना बल्कि, उन समस्याओं के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त जनशिकायतों को पूरी गंभीरता से लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उसका त्वरित निष्पादन करे। उक्त अवसर पर डीडीसी विशाल राज ,अपर समाहर्ता नरेश झा सहित कई अधिकारी भी उपस्थित थे।