लदनियां थाना पुलिस की कार्य संस्कृति पर उठे सवाल जांच की मांग तेज – SI पर लगा निजी दुकान के प्रचार का आरोप
न्यूज डेस्क
मधुबनी/लदनियां थाना पुलिस की कार्य संस्कृति को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद चौतरफा जांच की मांग उठने लगी है।
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लदनियां थाना में पदस्थापित SI राजीव कुमार सादे लिबास में हैं और अपने पद की गरिमा को ताक पर रखकर लदनियां बाजार स्थित निखिल ऑटोमोबाइल में मोटरसाइकिल खरीदने के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वीडियो में SI साहब आराम के मूड में दुकान का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले को मधुबनी DM, SSP, ग्रामीण SP और SDPO जयनगर सदानंद कुमार किस रूप में लेते हैं और क्या इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र जांच कराई जाती है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यदि यह वीडियो सत्य है तो पुलिस मैनुअल के अनुसार यह आचरण के विरुद्ध है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
बिहार हलचल न्यूज इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

