उत्तर प्रदेशक्राइम

मनपसंद साड़ी न दिलाना युवक को पड़ा महंगा पत्नी ने की पिटाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

गाजियाबाद/ मोदीनगर में एक युवक को अपनी पत्नी को मनपसंद साड़ी न दिलाना बहुत भारी पड़ गया।एक पत्नी ने अपने पति की शोरूम में ही पिटाई शुरू कर दी। फिर पुलिस को उन्हें थाने में लाकर बीच-बचाव करना पड़ा।

मामला यह है की मोदीनगर के एक शोरूम में करवाचौथ पर अपनी पत्नी को मनपंसद साड़ी न दिलाना युवक को काफी महंगा पड़ गया। साड़ी को लेकर शोरूम में ही पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने अपने पति की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुँच पुलिस दोनों को थाने ले गई।

साड़ी शोरूम में दोपहर एक बजे के आसपास दोनों लोग शॉपिंग के लिए पहुँचे। जहाँ महिला ने काफी साड़ियां देखीं। करीब एक घंटे बाद महिला को एक साड़ी पसंद आई जिसकी कीमत 12 हजार रुपए से अधिक थी।बताया जा रहा है कि पति ने महिला को कम कीमत की साड़ी लेने की बात  की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गई कि पति ने महिला को एक चांटा मार दिया। नाराज होकर महिला ने शोरूम के अंदर ही अपने पति की पिटाई करनी शुरू कर दी।