बाबूबरही के ऐतिहासिक बलिराजगढ़ (राजावली गढ़) में गोलीबारी एक की मौत विधायक मीना कामत ने जताया दु :ख
न्यूज डेस्क
मधुबनी/ बाबूबरही विधानसभा के बाबूबरही प्रखंड स्थित ऐतिहासिक धरोहर बलिराजगढ़ में हुई गोलीबारी की घटना अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।इस हृदयविदारक घटना में स्थानीय निवासी अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना पर बाबूबरही विधायक मीना कामत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने प्रशासन से उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों को अविलंब कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विधायक ने दिवंगत अशोक यादव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रशासन से मांग की गई है कि पीड़ित परिवार को उचित न्याय और मुआवजा दिया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

