लदनियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई शराब के दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार देर रात छापेमारी
रिपोर्ट:सुरेंद्र कुमार
मधुबनी/ लदनियां थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कांडों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला – कांड संख्या 264/22
– धारा 332/353/302/272/273/34 भादवि एवं 30(a) बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2016 अनुसंधानकर्ता S.I. शशि भूषण सिंह ने उमेश कुमार यादव, उम्र 30 वर्ष, पिता – स्व. शंकर यादव, गांव – भुईपट्टी, थाना – बाबूबरही /जिला – मधुबनी से गिरफ्तार किया है।
दूसरा मामला – कांड संख्या 405/26- 274/275 BNS एवं 30(a) बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2016अनुसंधानकर्ता S.I. शशि भूषण ने राम उदगार यादव उम्र 35 वर्ष, पिता – हीरा महतो, थाना – कमलाबाड़ी, जिला – मधुबनीसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लदनियां थाना क्षेत्र में शराब तस्करों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।

