JDU से 6 साल के लिए निष्कासित होने के बाद अनंत सिंह का पहला बयान जनता मालिक है जो कार्रवाई हुई अच्छी हुई
न्यूज डेस्क
पटना/मोकामा विधायक को JDU से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि जनता मालिक है। जो कार्रवाई हुई है अच्छी हुई है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है।पार्टी नीतीश कुमार की थी वे नहीं हैं तो पार्टी में कौन है। मैं पार्टी के पास टिकट मांगने नहीं गया था, पार्टी ने बुलाकर मुझे टिकट दिया।
गौरतलब है कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
अनंत सिंह मोकामा से कई बार विधायक रह चुके हैं और उनकी मोकामा में मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनके इस बयान को 2025 चुनाव से पहले बड़े सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

