बिहारबड़ी खबरेसमस्या

बाबूबरही विधायक मीना कामत ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात कन्हौली-भकुआ में कमला नदी पर पुल की मांग उठाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड में कन्हौली-भकुआ के बीच कमला नदी पर पुल निर्माण की मांग अब पटना तक पहुंच गई है। बाबूबरही विधानसभा की विधायक मीना कामत ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर इस महत्वपूर्ण पुल की मांग रखी।

वहीं विधायक ने कहा कि लदनियां भाया ठाहर मधुबनी पथ में कन्हौली-भकुआ के बीच कमला नदी पर पुल निर्माण।राजनगर एस.एस.बी. कैंप से जो सड़क आती है, कन्हौली, भकुआ होते हुए लदनियां सड़क मार्ग को जोड़ती है। इसी बीच में कमला नदी पर कन्हौली-भकुआ के बीच एक पुल निर्माण किया जाए ताकि 10 पंचायतों की एवं लदनियां प्रखंड एवं बाबूबरही, खजौली प्रखंडों की पथ मार्ग जुड़े।

उन्होंने बताया कि इस नदी पर पुल नहीं होने से आमजनों और किसानों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पुल बन जाने से लगभग 10 पंचायतों के 60-70 हजार लोगों की सड़क सुगम हो जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में कमला नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरा क्षेत्र टापू बन जाता है। विधायक के इस प्रयास से लोगों में उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री ने पुल निगम के अधिकारियों को इस मामले में सर्वे करने का आश्वासन दिया है।