देश - विदेशबड़ी खबरेबिहारसमस्या

लदनियां बाजार में आखिर कब तक होगी बड़े कारोबारी पर कार्रवाई खुलेआम पटाखे की बिक्री

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेक्स 

मधुबनी/ त्योहार नजदीक आते ही भारत-नेपाल सीमा पर स्थित लदनियां बाजार, थाना- लदनियां में पटाखों का अवैध कारोबार फिर से तेज हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां बड़े कारोबारियों द्वारा खुलेआम ओरिजिनल और डुप्लीकेट दोनों तरह के पटाखे बेचे जा रहे हैं, बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के।

लदनियां बाजार जो नेपाल सीमा से 0 KM की दूरी पर है, वहां पटाखों के कई अवैध स्टॉल लगे हैं। ओरिजिनल के नाम पर डुप्लीकेट, लोकल मेड पटाखे ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने से कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।सुरक्षा के लिहाज से भी यह इलाका संवेदनशील है, फिर भी ज्वलनशील पदार्थ खुलेआम बिक रहा है।