SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर विभिन्न ब्रांड के पटाखे एवं दो मोटरसाइकिल जब्त दो व्यक्ति पकड़े गए
न्यूज डेस्क
मधुबनी/भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं सीमा पर सतर्क निगरानी के क्रम में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘F’ समवाय, कमला के अंतर्गत सीमा चौकी बेतौन्हा के जवानों ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न ब्रांड के पटाखे बरामद किए। इस दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा पटाखों के परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी बेतौन्हा के अंतर्गत बेतौन्हा–मरार चेक पोस्ट पर बीआईटी ड्यूटी के दौरान चेकिंग पार्टी ने भारत से नेपाल की ओर जा रहे दो व्यक्तियों को अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों पर बोरियाँ लादकर ले जाते हुए रोका। तलाशी लेने पर बोरियों से विभिन्न ब्रांड के पटाखे बरामद हुए। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वे उक्त पटाखे जयनगर बाजार से खरीदकर नेपाल के मरार में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। उनके पास सामान से संबंधित कोई वैध खरीद रसीद उपलब्ध नहीं थी। विभिन्न ब्रांड के पटाखे।मिनी बुलेट पटाखे 532 पैकेट (52 पैकेट एवं तुलसी ब्रांड के 480 पैकेट)।फ्लावर पॉट (कलर कोटी XL)60 पैकेट।लेपर्ड किंग/कोरिजिना/पैकियाओ-अल्ट्रामा ब्रांड270 पैकेट।जोकर ब्रांड फ्लावर पॉट (कलर कोटी XL) मात्रा की पुष्टि अपेक्षित।रॉकेट बम पटाखे50 पैकेट।
जब्त मोटरसाइकिलें 02 (होंडा शाइन)।पकड़े गए व्यक्ति 02 बरामदगी स्थल:** बेतौन्हा–मरार चेक पोस्ट के निकट, भारतीय क्षेत्र।निकटतम सीमा स्तंभBP संख्या 269/06 से लगभग 500 मीटर।आवागमन की दिशा भारत से नेपाल।पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान रंजीत कुमार महरा, उम्र 22 वर्ष, पिता–राम अधीन महरा तथा राहुल कुमार पासवान, पिता–अनिल पासवान दोनों निवासी ग्राम बेतौन्हा, वार्ड संख्या 08, डाकघर बेला, थाना जयनगर, जिला मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई है।
तत्पश्चात बरामद पटाखों एवं जब्त मोटरसाइकिलों की जब्ती सूची तथा पकड़े गए व्यक्तियों से संबंधित आवश्यक कागजी कार्रवाई तैयार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय, जयनगर को सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।

