साहित्यबिहारराजनीतिकसंस्कृति

खाजेडीह माता जी मंदिर में प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी और सतनारायण शाफी ने की पूजा-अर्चना क्षेत्र में शांति और समृद्धि की कामना 51 वर्षों की आस्था की परंपरा को मिला नया संकल्प

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेक्स

मधुबनी / लदनियां प्रखंड के खाजेडीह में स्थित ऐतिहासिक श्री श्री 108 श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रांगण में आज आस्था और परंपरा का संगम देखने को मिला। प्रखंड प्रमुख श्रीमती प्रमिला देवी अपने पति सतनारायण शाफी के साथ माता जी मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से पूरे प्रखंड वासियों की सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारे के लिए प्रार्थना की।

1976 से जल रही आस्था की अखंड ज्योत

यह वही ऐतिहासिक मंदिर है जिसकी स्थापना वर्ष 1976 में संस्थापक स्वर्गीय अमृत कामत जी द्वारा एक छोटी सी झोपड़ी से की गई थी। पिछले 51 वर्षों से अवकाश प्राप्त शिक्षक नागेंद्र झा ने अपनी निष्ठा और समर्पण से इस पूजा को सींचा है और आज यह पूरे मिथिलांचल में आस्था का बड़ा केंद्र बन गया है।

नई कार्यकारिणी को मिला आशीर्वाद

इस वर्ष पूजा के भव्य और सुचारू संचालन के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसे आज प्रमुख जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।संरक्षक सह सचिव प्रो. शंभू नाथ झा उर्फ कन्हैया झा ,अध्यक्ष बौकू राय (सेवानिवृत्त शिक्षक),कोषाध्यक्ष राम एकवाल चौधरी वरिष्ठ सदस्यों में दसई चौधरी, प्रहलाद राय, सोभित कामत, शशि नाथ झा, बेचन कामत, किशोरी कामत, अरुण कामत, दुखी कामत, सबिछ कामत, देवकान्त कामत, मनोज चौधरी, चांद कामत, गौरी शंकर कामत, शिव शंकर यादव, नागेंद्र यादव, शिक्षक रंजीत यादव और चंद्रशेखर चौधरी सहित सभी गणमान्य लोग शामिल हैं।सभी ने संकल्प लिया है कि इस वर्ष का दुर्गा पूजा महोत्सव पूरी भव्यता, अनुशासन और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

प्रमुख ने दी शुभकामनाएं

पूजा के बाद प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी ने कहा मां दुर्गा से यही प्रार्थना है कि हमारा पूरा प्रखंड शांति और सौहार्द के साथ पूजा मनाए। सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रशासन और समिति मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि पूजा में किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

समिति के पुनर्गठन और प्रमुख के दौरे से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है।

`