लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के सख्त रुख के आगे झुका ABP न्यूज़, सेक्स रैकेट वाली खबर पर मांगी माफी नेहा ने ठुकराया माफीनामा बोलीं- अब कोर्ट में होगी मुलाकात
सेंट्रल डेस्क
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के सख्त रुख के आगे झुका ABP न्यूज़, सेक्स रैकेट वाली खबर पर मांगी माफी नेहा ने ठुकराया माफीनामा बोलीं- अब कोर्ट में होगी मुलाकात लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के सख्त रुख और चौतरफा फजीहत के बाद आखिरकार ABP न्यूज़ को अपनी गलती माननी पड़ी है।चैनल ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर माफीनामा जारी करते हुए कबूल किया है कि नेहा को लेकर चलाई गई सेक्स रैकेट वाली खबर तथ्यों के आधार पर पूरी तरह गलत और बेबुनियाद थी।
ABP न्यूज़ ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा – स्पष्टीकरण एवं खेद ABP नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर से संबंधित एक खबर प्रसारित की गई जो तथ्यों के आधार पर गलत पाई गई। इस त्रुटिपूर्ण प्रसारण के लिए हमें खेद है, हम इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।
हालांकि नेहा सिंह राठौर ने इस एक लाइन की माफी को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने चैनल को लताड़ते हुए कहा कि पहले किसी लड़की को सरेआम कॉल गर्ल और प्रॉस्टिट्यूट कहकर बदनाम करो और जब विरोध हो तो एक लाइन में माफी मांग लो क्या आपने बेटियों की इज्जत को तमाशा बना दिया है।
नेहा ने इस पूरी साजिश को बड़ी दलाली पाने की कोशिश करार देते हुए साफ कहा है कि इस फेक न्यूज़ ने उन्हें जो मानसिक पीड़ा दी है, उसकी भरपाई सिर्फ माफी से नहीं होगी।
उन्होंने दो-टूक ऐलान किया है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और अब सीधा कोर्ट में ही मुलाकात होगी।

