बिहारशिक्षा

इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के परीक्षा फॉर्म अब विस्तारित अवधि में दिनांक 15.10.2026 तक भरे जाएंगे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

शंकर प्रसाद सिंह 

पटना/डॉ० त्यागराजन एस० एम०, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा अब विस्तारित अवधि में दिनांक 15.10.2026 तक भरा जाएगा।

विदित हो कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा करने की तिथि आज समाप्त हो रही थी, जिसे अब दिनांक 01.10.2026 से 15.10.2026 तक विस्तारित किया गया है।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने हेतु वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com तथा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने हेतु वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org निर्धारित है।