बिहारक्राइमदेश - विदेशनेपाल

लदनियां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 85 किलो पदार्थ बरामद तीन तस्कर गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेंद्र कुमार सिंह 

मधुबनी / लदनियां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए BR 07 BC 9518 नंबर की स्कॉर्पियो से 85 किलो गांजा जैसा पदार्थ बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस टीम SI चौधरी के नेतृत्व में पतलगाढ़ा से कुमरखत जाने वाली सड़क पर छापेमारी कर रही थी, तभी सफेद स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद उमर फारूक (65), मोहम्मद इम्तियाज (दोनों अलीनगर, दरभंगा) और उदय शंकर दास उर्फ परमेश्वर दास (48), जटही, लदनियां, मधुबनी के रूप में हुई है।

लदनियां थाना कांड संख्या 394/26 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरामद पदार्थ की अंतिम प्रकृति की पुष्टि जांच रिपोर्ट से होगी।