एसएमजे कॉलेज खाजेडीह में छात्रों को इंटर्नशिप परीक्षा के लिए ट्रेनिंग
शंकर प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
मधुबनी/ लदनियां प्रखंड अंतर्गत एसएमजे कॉलेज खाजेडीह में पांचवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंटर्नशिप परीक्षा को लेकर ट्रेनिंग आयोजित की गई।
इसमें बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों को प्रोजेक्ट कैसे तैयार करना है, ग्रेडिंग सिस्टम और मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
प्राचार्य ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत इंटर्नशिप से छात्रों को रोजगारपरक ज्ञान मिलेगा।

