माह अगस्त-2026 में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा
न्यूज डेस्क
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में सुपौल जिला ने माह अगस्त-2026 में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुपौल विकास कुमार ने बताया कि जिलों की उपलब्धियों के आधार पर निर्धारित मापदंडों एवं कार्य निष्पादन से संबंधित आंकड़ों के आधार पर रैंकिंग निर्धारित की गई है। इसमें सुपौल जिले ने 89.46 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि सुपौल जिले में नियत समय-सीमा के अंदर 98.68% परिवादों के निष्पादन के लिए 9.87 अंक, निर्धारित समय-सीमा के अंदर 100% मामलों का निवारण करने के लिए 30.00 अंक, लोक प्राधिकार की उपस्थिति के मामले में 100.00 अंक, प्रथम अपील के नियत समय-सीमा के अंदर निष्पादन के लिए 98.93 अंक, द्वितीय अपील के नियत समय-सीमा के अंदर निष्पादन के लिए 96.95 अंक प्राप्त हुए।
इसके अतिरिक्त उक्त माह में शास्ति अधिरोपण एवं अनुशासनिक कार्रवाई के लिए 10 अंक तथा जिला स्तर पर आयोजित बैठक की कार्यवाही अपलोड करने के लिए 05 अंक प्राप्त हुए। इन सभी निर्धारित मापदंडों में बेहतर कार्य निष्पादन के फलस्वरूप सुपौल जिला ने माह अगस्त-2026 में बिहार राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

