बिहारशिक्षा

सरकारी विद्यालयों की हो जांच डीएम आनंद शर्मा से जनता की मांग लदनियां प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों की औचक जांच कराई जाए

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेंद्र कुमार सिंह 

मधुबनी/लदनियां प्रखंड के सरकारी विद्यालयों की हो जांच
डीएम आनंद शर्मा  से जनता की मांग है कि लदनियां प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों की औचक जांच कराई जाए।
कुछ विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

आरोप है कि पढ़ाई के बजाय सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है और बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं गांव के विधालय में पदस्थापित होने के कारण एक ओर जहां गांव के बाहर से आने वाले प्रभारी व प्रधानाध्यापक पर दबाव में लेकर सरकार के नीति और निर्देश के अनुसार इन गोइंग और आॉवट के समय ही विधालय में मौजूद रहते हैं। छात्रों को पोषण हेतु मिलने वाली आहार भी नहीं मिल रहा है।

वे लोग स्थानीय विधायक, सांसद का रोब एवं पंचायत में चुनाव लड़कर कर जीतने के बाद पंचायत को लूटने की तैयारी में मशगूल रहने के कारण विधालय से बाहर हाथ पैर मारते नजर आ रहे हैं। इस में से कुछ शिक्षक ऐसे भी जो मधुबनी जिला में शिक्षक हैं जिसके रिस्तदार इंजीनियर , डॉक्टर, एवं सरकार के उच्च पद पर कार्यरत है और अकूत संपत्ति का स्वामी बन गया है। सभी विद्यालयों में अचानक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और बच्चों की वास्तविक स्थिति डेली रूटीन आहार की जांच कराई जाए।शिक्षा बच्चों का अधिकार है, खानापूर्ति नहीं।