देश - विदेशबिहार

18वीं वाहिनी SSB राजनगर में जाली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) पर कार्यशाला आयोजित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी / राजनगर/भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, राजनगर द्वारा  कमांडिंग ऑफिसर  कोजा राम लोमरोड़ के कुशल मार्गदर्शन में जाली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में उप कमांडेंट श्री राम नारायण बिस्वास द्वारा अतिथियों का दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय स्टेट बैंक, राजनगर के अधिकारी श्री मुरारी कुमार राय, असिस्टेंट मैनेजर एवं श्री शंकर सुमन ने जाली नोटों की पहचान, उसके सुरक्षा फीचर जैसे जलचिन्ह, सुरक्षा धागा, लेटेंट इमेज, रंग बदलने वाली स्याही तथा RBI के दिशा-निर्देशों पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने जाली नोटों की रोकथाम और सावधानियों के बारे में जवानों को जागरूक किया।

इस कार्यशाला में 18वीं वाहिनी के अंतर्गत समस्त सीमा चौकियों के कुल 70 कार्मिकों ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों को जाली नोटों की पहचान कर उस पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सक्षम बनाना था।