बड़ी खबरेबिहार

लंबे अरसे बाद एक साथ दिखे मीसा भारती और रामकृपाल यादव बाढ़ राहत बैठक में हुई तीखी नोकझोंक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राम कुमार सिंह 

दानापुर/राजनीतिक गलियारों में आज उस वक्त चर्चा तेज हो गई जब लंबे अरसे बाद सांसद मीसा भारती और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव एक साथ एक मंच पर बैठे नजर आए।

मौका था दानापुर प्रखंड कार्यालय में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों को लेकर बुलाई गई अनुश्रवण समिति की बैठक का।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों राजनीतिक रूप से भले ही अलग-अलग खेमों में हों, लेकिन पारिवारिक रिश्ते में रामकृपाल यादव मीसा भारती के चाचा लगते हैं।

बैठक में दानापुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री के वितरण, नावों के संचालन और प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मीसा भारती ने लगाया उपेक्षा का आरोप उन्होंने कहा कि सरकार दानापुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की उपेक्षा कर रही है और राहत कार्य कागजों पर ही चल रहा है।

वहीं रामकृपाल यादव ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार युद्ध स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है और किसी भी प्रभावित परिवार को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।