बिहार

प्रसिद्ध समाजसेवी बेचन भंडारी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के नोनदरही गांव निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी 71 वर्षीय बेचन भंडारी का असामयिक निधन  हो गया।जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से ब्रेन हेमरेज की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन  उन्होंने अंतिम सांस ली।

वे अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्र और भरे-पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया, जहां उनके प्रथम पुत्र मिथिलेश कुमार भंडारी ने मुखाग्नि दी।

उनके निधन पर बाबूबरही विधायक मीना कुमारी, प्रदेश जदयू नेता हरिनारायण सहनी जदयू नेता रविन्द्र कामत, रामदेव भंडारी, अवधेश भंडारी, ध्रुव नारायण महतो सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।