बिहार

बिहार पुलिस में तबादला नीति में बड़ा बदलाव 1.31 लाख पुलिसकर्मियों को राहत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ बिहार में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के करीब 1.31 लाख पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर है। पुलिस मुख्यालय ने तबादला नीति में बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है।

इसको लेकर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी विनय कुमार की अध्यक्षता में दोनों पुलिस संघों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में नई तबादला नीति पर सहमति बन गई है।

क्या है नई नीति
नई नीति लागू होने के बाद हर साल जून महीने में होने वाले बड़े पैमाने पर तबादलों पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। अब पुलिसकर्मियों का तबादला तय समय-चक्र (Fixed Time Cycle) के आधार पर होगा, जिससे पुलिसकर्मियों में हर साल बना रहने वाला अनिश्चितता का माहौल खत्म होगा।

बढ़ गई तबादले की अवधि 
नई नीति में सबसे बड़ा बदलाव तबादले की अवधि को लेकर किया गया है ।

जिला स्तर अब एक जिले से दूसरे जिले में तबादला 5 साल की जगह 6 साल में होगा।
रेंज स्तर रेंज स्तर पर यह अवधि 8 साल से बढ़ाकर 12 साल कर दी गई है।
जोन स्तर वहीं जोन स्तर पर तबादला अब 10 साल की जगह 18 साल में होगा।

क्यों लिया गया फैसला
बताया जा रहा है कि हर साल जून में एक साथ हजारों पुलिसकर्मियों के तबादले से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होता था और थानों में पुलिस बल की कमी हो जाती थी। नई नीति से पुलिसिंग में स्थिरता आएगी और पुलिसकर्मी भी अपने क्षेत्र को बेहतर समझ कर काम कर सकेंगे।

पुलिस संघ ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे पुलिसकर्मियों के हित में बताया है।