बड़ी खबरेबिहार

शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे लालू आवास बंद कमरे में हुई लंबी चर्चा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ अभिनेता से नेता बने तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा रविवार को अचानक RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई।

मुलाकात के बाद बाहर आए शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से कहा कि यह पूरी तरह व्यक्तिगत मुलाकात थी। लालू जी मेरे बड़े भाई जैसे हैं। मैं उनसे आशीर्वाद लेने और हालचाल पूछने आया था। इसमें राजनीति मत ढूंढिए।शत्रुघ्न ने लालू की सेहत की भी जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

हालांकि इस अचानक हुई मुलाकात के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। दोनों नेता INDIA गठबंधन के अहम चेहरे हैं। 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव और विपक्षी एकता को लेकर भी चर्चा तेज है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शत्रुघ्न सिन्हा का यह दौरा महज दोस्ताना नहीं, बल्कि गठबंधन की रणनीति से भी जुड़ा हो सकता है।