उत्तर प्रदेशअजब गजबक्राइम

विवेचना छोड़ पीड़िता से इश्क लड़ाने लगे दरोगा शादी का झांसा देकर किया शोषण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

लखनऊ / आशियाना थाने में तैनात दरोगा धर्मवीर शाही पर विवेचना की जगह पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाने और शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। मानकनगर निवासी युवती ने नए कमिश्नर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

थाने में हुई मुलाकातफिर शुरू हुआ चैट
पीड़िता के अनुसार 21 फरवरी को वह एक मामले की विवेचना के सिलसिले में थाने गई थी। वहां उसकी मुलाकात दरोगा धर्मवीर शाही से हुई। आरोप है कि विवेचना करने के बजाय दरोगा ने पीड़िता से फोन नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी।

धीरे-धीरे बातें बढ़ीं और दरोगा ने शादी का वादा किया। पीड़िता का आरोप है कि इसी भरोसे दरोगा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी का दबाव बनाने पर मिली धमकी
जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो दरोगा ने उसका फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि दरोगा ने बनारस तक सेटिंग कर शादी से पीछे हटने की कोशिश की।

30 जुलाई को जब पीड़िता अपनी मां से अस्पताल में मिलने गई थी, तब भी दरोगा ने उसे थाने बुलाकर मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया।

दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ मुकदमा
युवती ने दरोगा के खिलाफ और अपने प्रेमी के खिलाफ भी शादी का झांसा देकर शोषण का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच ASI को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।