बिहार

मंत्री लखींद्र पासवान के सामने SC-ST अनुदान योजना में रिश्वत मांगने का आरोप मंत्री दिया जाँच का आदेश यही बिहार में सिर्फ खानापूर्ति

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/ बिहार सरकार के SC-ST कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान के सामने उनके ही विभाग की अनुदान योजना में कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। मंत्री के जनता दरबार में एक फरियादी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।

घटना के दौरान फरियादी ने मंत्री को बताया कि SC-ST विभाग की अनुदान योजना का लाभ दिलाने के बदले डाटा एंट्री ऑपरेटर उससे पैसे मांग रहा है।आरोप की गंभीरता को देखते हुए मंत्री लखींद्र पासवान ने मौके पर ही फरियादी से डाटा एंट्री ऑपरेटर को फोन लगवाया। सूत्रों के अनुसार फोन पर ऑपरेटर ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग को दोहराया।

यह सुनते ही मंत्री ने नाराजगी जताते हुए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।मंत्री ने कहा कि SC-ST कल्याण विभाग की योजनाएं गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए हैं। इसमें किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और आवेदकों से किसी तरह की अवैध वसूली न हो।

फिलहाल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर डाटा एंट्री ऑपरेटर पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।