बिहार

NDA सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन जनकल्याण और सुशासन पर फोकस कई योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

 

पटना/ बिहार में मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने गुरुवार को सत्ता में आने के 100 दिन पूरे कर लिए। इस अवसर पर पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सरकार ने अपनी उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री  विजेंद्र प्रसाद यादव और  विजय कुमार चौधरी मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा कैबिनेट के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए।

मंच से सरकार के पहले 100 दिनों में किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। सरकार ने इन 100 दिनों को जनकल्याण, सुशासन और विकास के तीन स्तंभों पर आधारित बताया। प्रस्तुतीकरण में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई।

सरकार की ओर से दावा किया गया कि इस छोटी अवधि में आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लंबित विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया गया है।कार्यक्रम के दौरान राज्य की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी और “विकसित बिहार” का लक्ष्य तेजी से हासिल किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश भी दिए।

इस कार्यक्रम को एनडीए सरकार द्वारा अपनी 100 दिन की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने और आगे की रणनीति तय करने के तौर पर भी देखा जा रहा है। नेताओं ने एक सुर में कहा कि आने वाले समय में बिहार को विकास के नए आयामों तक ले जाया जाएगा।