PMCH प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को लेकर विवाद गहराया स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण में फोन न उठाने, सरकारी गाड़ी निजी अस्पताल में मिलने का आरोप डॉ. सिंह ने सम्मान को ठेस पहुंचने की बात कह इस्तीफे की पेशकश की
न्यूज डेस्क
पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह पर मंत्री का फोन रिसीव न करने और सरकारी गाड़ी निजी अस्पताल के पास खड़ी मिलने के आरोप लगे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई की है।
आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री ने PMCH के औचक निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। साथ ही दावा किया गया कि उस समय उनकी सरकारी गाड़ी उनके निजी अस्पताल के पास खड़ी मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी।
अब कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उनका कहना है कि बिना पूरा पक्ष सुने कार्रवाई की गई।
मामले को दिया जा रहा सामाजिक-राजनीतिक रंग
विवाद बढ़ने के बाद कुछ राजनीतिक प्रतिक्रियाओं में आरोप लगाया जा रहा है कि मामले को सामाजिक और राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। समर्थकों का दावा है कि डॉ. सिंह को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। वहीं लदूसरा पक्ष इसे अनुशासनहीनता बता रहा है।

