RJD सांसद सुधाकर सिंह का आरोप ऋषु श्री स्कैम के गैंग लीडर IAS आनंद किशोर मेधा घोटाले से भी जुड़ा नाम
न्यूज डेस्क
पटना/RJD सांसद सुधाकर सिंह ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार प्रशासनिक सेवा और IAS लॉबी में मचे हड़कंप को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि ऋषु श्री मामले की जांच में बड़े और रसूखदार IAS अधिकारियों के नाम सीधे तौर पर उजागर हुए हैं।
उन्होंने कहा जिन छोटे अफसरों को निलंबित या टारगेट किया गया है, वे तो सिर्फ ताश के जोकर हैं। इस भ्रष्टाचार और करोड़ों के ट्रांसफर-पोस्टिंग खेल के असली बादशाह और गैंग ऑफ लीडर’ IAS आनंद किशोर हैं।
RJD सांसद ने आरोप लगाया कि IAS आनंद किशोर का नाम पूर्व के मेधा घोटाले में भी आ चुका है। उन्होंने मांग की कि ऋषु श्री टेंडर स्कैम और ट्रांसफर-पोस्टिंग स्कैम की निष्पक्ष जांच हो और असली चेहरों को बेनकाब किया जाए।
ऋषु श्री टेंडर घोटाला बिहार में करोड़ों के टेंडर और ट्रांसफर-पोस्टिंग में धांधली से जुड़ा मामला है। जांच में कई BDO, CO और छोटे अफसरों पर गाज गिरी है। लेकिन सुधाकर सिंह का आरोप है कि असल में खेल ऊपर बैठे IAS चला रहे हैं और छोटे अफसरों को बलि का बकरा* बनाया जा रहा है।
खुलासे के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा और IAS लॉबी में हड़कंप मच गया है। IAS एसोसिएशन की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आनंद किशोर भी इस मामले पर चुप हैं।सुधाकर सिंह ने सम्राट चौधरी सरकार पर भी निशाना साधा। भ्रष्टाचार के असली सरगनाओं को बचाया जा रहा है। CBI या हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की।

