बिहारबड़ी खबरे

जदयू और लोजपा (आर) नेताओं ने थामा राजद का दामन, पार्टी कार्यालय में ग्रहण की सदस्यता।। 2. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने पूर्व विधायक नागेंद्र प्रसाद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/राजद प्रमुख लालू प्रसाद जी के सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता एवं गरीब-गुरबों के उत्थान की विचारधारा और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के जनमुद्दों की राजनीति एवं कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर जदयू और लोजपा (आर) के कई नेताओं ने थामा राजद का दामन। पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने समस्तीपुर जिला के जदयू नेता अभिजीत पटेल, अंकुश राय, रत्नेश यादव, हरिकेश कुमार और लोजपा (आर) के नेता नीरज पटेल को राजद की सदस्यता दिलाई।

राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि सदस्यता ग्रहण उपरांत पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने सभी को राजद का प्रतीक चिन्ह हरा गमछा, टोपी और लालू यादव जी पर लिखी गई गोपालगंज टू रायसीना नामक पुस्तक भेंट कर सम्मानित और स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू और प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और जनसरोकारों के मुद्दों पर सरकार की विफलता से लोग निराश हैं। यही कारण है कि विभिन्न दलों के नेता राजद की नीतियों एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, प्रमोद राम, बल्ली यादव, गणेश कुमार यादव सहित कई नेता उपस्थित थे।

2.राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने पूर्व विधायक नागेंद्र प्रसाद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की 

पटना /राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ,सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, श्री उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह,श्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, श्री बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, श्री संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्री कार्तिकेय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता ,शिवचन्द्र राम, इसराइल मंसूरी, सुरेश पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद,डॉ उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक अबु दोजाना, मुकेश यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने पुर्व विधायक नागेंद्र प्रसाद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। ये सीतामढ़ी जिला के सुरसंड से दो बार विधायक रहे। इधर कुछ दिनों से बीमार थे ।
नेताओं ने कहा कि इनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है,और समाजवादी आंदोलन को गहरा धक्का पहुंचा है। साथ ही नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हमदर्दी का इजहार किया है।