अगर परीक्षा देने आई छात्राएं भी सुरक्षित नहीं रहेंगी तो आखिर जिम्मेदार कौन
सुमन कुमार
पटना में पॉलिटेक्निक परीक्षा दिलाने आए एक पिता के लिए 22 तारीख की रात किसी डरावने सपने से कम नहीं रही। बेगूसराय की छात्रा अपने पिता के साथ होटल में ठहरी थी, तभी रात करीब 11 बजे एक शराबी युवक जबरन कमरे में घुस गया और लड़की को खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगा। पिता ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी बेटी की इज्जत बचाई और हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि मामला पटना के HOTEL HIDDEN VILLA से जुड़ा है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर परीक्षा देने आई बेटियां भी अब सुरक्षित नहीं हैं? बिहार में होटल और लॉज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिता अपनी बेटी को पॉलिटेक्निक की परीक्षा दिलाने पटना आए थे और होटल में ठहरे थे। तभी आधी रात को यह खौफनाक घटना हुई। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

