बिहार

लदनियां में निर्वाचन हेल्पडेस्क गठित दावा-आपत्ति के लिए 3 शिक्षक प्रतिनियुक्त

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/लदनियां प्रखंड में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी मधुबनी के ज्ञापांक- 1039 / जि०निर्वा०, दिनांक- 20.11.2026 के आलोक में निर्वाचन सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अन्तर्गत प्रखण्ड स्तर पर एक हेल्पडेस्क का गठन किया गया है।प्रखण्ड निर्वाचन कार्यालय स्तर पर प्रखण्डस्तरीय हेल्पडेस्क गठित कर निम्नांकित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है । विनय कुमार विशिष्ट शिक्षक, म०वि० पिपराही सम्प्रति प्रतिनियुक्त – प्रखण्ड निर्वाचन कार्यालय, लदनियां। दिपेन्द्र नारायण प्रसाद,विशिष्ट शिक्षक, नया प्रा०वि० शिवनगर। संजय कुमार, विशिष्ट शिक्षक, प्रा०वि० चौपाल उपरोक्त प्रतिनियुक्त कर्मियों को निदेश दिया गया है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में दावा-आपत्ति प्राप्ति अवधि में अहर्ता प्राप्त नागरिकों / मतदाताओं से प्रत्यर्पित कार्य दिवस की कार्यालय अवधि में उपस्थित रहकर दावा-आपत्ति प्राप्त करेंगे तथा इससे संबंधित विवरण पंजी में संधारित करेंगे।

प्राप्त दावा-आपत्ति से संबंधित प्रपत्र-6, 7 एवं 8 को साप्ताहिक रूप से संकलित करते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 34-बाबूबरही-सह-उप समाहर्ता, भूमि सुधार, सदर, मधुबनी के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करेंगे।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि जिनका नाम सूची में नहीं है, या नाम-पता में त्रुटि है, वे समय पर हेल्पडेस्क पर पहुंचकर अपना दावा-आपत्ति जमा करें।